देहरादून: उत्तराखण्ड में 4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से देहरादून समेत मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। पर्वतीय जिलों में भी 5 मई को ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा, जबकि 2 से 6 मई तक अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य प्रशासन ने सभी जनपदों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:(बड़ी खबर)- होम स्टे-गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की कार्रवाई, एक को नोटिस, तीन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

इसके साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सड़कों की बहाली, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।