उत्तराखंड: पहाड़ में बाइक खाई में गिरी, बुझ गया घर का इकलौता चिराग…

खबर शेयर करें

PITHORAGADH ACCIDENT NEWS: पहाड़ों में हादसों को सफर जारी है। पिथौरागढ़ जिले के ऐंचोली के निकट एक युवक बाइक समेत खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की मौत हो गई। इससे पहले घायल युवक को अस्पताल पहुंचा गया। जहां उसकी हालत खराब होने से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया लेकिन एम्बुलेस के पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार मेंं कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पवन मेहता पुत्र लाल सिंह निवासी बैड़ा पिथौरागढ़ और उसका ममेरा भाई मुकेश मोहन सिंह निवासी ऐंचोली की बाइक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीररूप से घायल हो गये। हादसे की खबर काफी देर बाद लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बा घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ad Ad

जिला अस्पताल से दोनों की गंभीर हालत को देते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचते ही पवन मेहता ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पवन अपने नैनीहाल भैंतोत से अपने मामा के पुत्र के साथ बाइक से आ रहा था। पवन स्थानीय पीजी कालेज में बीए का छात्र है, वह अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन है। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार में कोहराम मच गया। एसटीएच में भर्ती घायल मुकेश को सोमवार को होश आया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।