उत्तराखंड: COVID-19 में मदद को पहाड़ पहुंचे अभिनेता राघव जुयाल, बोले पहाड़ी चटनी बनाकर रखना जल्द आऊंगा…

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: कोरोना महामारी में लोगों के मदद को कई संस्थाएं आगे आयी है। ऐसे में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अभिनेता व नृतक राघव जुयाल भी लोगों की पहाड़ पहुंच गये। इससे पहले राघव ने लोगों ने उत्तराखंड की मदद करने की अपील की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह फ्री एड करेंगे। सोमवार को वह पीडि़त लोगों की मदद के लिए कुमाऊं के बागेश्वर व अल्मोड़ा जिलों में पहुंचे। वह पहाड़ के हर जिले में जाकर संगठनों के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे हैं।

चटनी और भट्ट की चुटकानी-भात खिलायेंगे

सोमवार को राघव ने अल्मोड़ा और बागेश्वर में राहत सामग्री के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव की दवाइयां, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर क्षेत्र में बांटे। अभिनेता व कोरियोग्राफर राघव जुयाल कोरोना से पीडि़़तों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचे। इसके बाद वह जैसे ही वह बागेश्वर पहुंचे तो उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए पहुंचने लगे। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कई लोगों ने उन्हें डांस के टिप्स बताने की बात कही। इस दौरान राघव ने तब सभी का दिल जीत लिया जब उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम पहाड़ से कोरोना संक्रमण को दूर भगाना है। इसके लिए जो भी मदद होगी वह करूंगा।अपने चाहने वालों से कहा कि अगली बार चटनी बनाकर तैयार रखना महामारी के जाने के बाद यहां जरूर आऊंगा। प्रशंसकों ने कहा कि वह चटनी के साथ भट्ट की चुटकानी और भात भी खिलाएंगे। बता दें कि पहाड़ में भांग की चटनी प्रसिद्ध है जिसे लोग बड़े चाव से खाते है। पहाड़ पहुंचकर राघव को पहाड़ी चटनी की याद आयी।

Raghav Juyal Uttarakhand Actor

कौन है राघव जुयाल

गौरतलब है कि जुयाल ने कई कार्यक्रमों में अभिनय किया है। वह वर्ष 2015 में एबीसीडी-2 नाम की हिंदी फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर -2 में उनकी अपनी टीम थे। राघव डांस के सुपरकिड्स में कप्तान रह चुके राघव विजेता भी बने। वह डांस इंडिया डांस के तीसरे सीजन के फाइनलिस्ट भी बने थे। अभी वह टीवी कार्यक्रम डांस दीवाने 3 सेट के होस्ट हैं। इन दिनों राघव जुयाल उत्तराखंड में कोरोना महामारी को देख डांस दिवाने शो 3 की शूटिंग छोड़ देहरादून आ गए। कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने कहा कि कैरियर के रूप में डांस का चयन करना बेहद चैलेंज का काम है। मेहनत करते रहिए। आप जरूर सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :इन्फिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट: अंडर-15 और अंडर-17 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।