उत्तराखंड : बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 7005 लोगों ने कोरोना का हराकर घर वापसी की जबकि 7749 नए संक्रमित मामले आए हैं और 1 से 9 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में कुल मामले 264683 हो गए हैं जबकि इनमें से 178459 ठीक हो चुके हैं और 4123 लोगों की राज्य भर में अब तक मौत हो चुकी है अभी 20271 जांच रिपोर्ट ओं का इंतजार है।
बुधवार को अल्मोड़ा में 305 बागेश्वर में 157 चमोली में 203 चंपावत में 200 देहरादून में 2352 हरिद्वार में 913 नैनीताल में 886 पौड़ी गढ़वाल में 427 पिथौरागढ़ में 173 रुद्रप्रयाग में 232 टिहरी गढ़वाल में 385 उधम सिंह नगर में 924 और उत्तरकाशी में 592 मामले सामने आए हैं।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।