उत्तराखंड: नाबालिक छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म, वायरल वीडियो परिजनों तक पहुंचा…

खबर शेयर करें

RAMNAGAR CRIME NEWS: उत्तराखंड के रामनगर में एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल और बदनाम करने के इरादे से उसे वायरल कर दिया जब परिजनों के पास वह अश्लील वीडियो पहुंचा जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस से इसकी शिकायत की गई।

दरअसल राम नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा की दोस्ती एक युवक से हुई जिसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और आरोप है कि उसने इस दौरान छात्रा की वीडियो भी बना ली, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुई और छात्रा के परिजनों तक पहुंच गई। जिससे परिजन हैरान रह गए, जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में ग्राम सक्खनपुर निवासी रोहित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम, दुष्कर्म, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।