उत्तराखंड: ट्रेन की टक्कर से हाथी व उसके बच्चे की मौत, हाथियों के झुंड ने घेरा रेलवे ट्रेक

खबर शेयर करें

Rudrapur News: आज सुबह आगरा से चलकर रामनगर आने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस लालकुआं से आगे तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से हाथी और उसके बच्‍चे की मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का झुंड टैक पर ही खड़ा हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हाथियों के मौत की खबर वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों के झुंड को खदेड़ा। आगरा फोर्ट को ट्रैक खाली नहीं होने से सिडकुल हाल्ट पर खड़ा करना पड़ा, जबकि काशीपुर कासगंज पैसेंजर ट्रेन को दो घंटा गूलरभोज स्टेशन पर खड़ा कर वापस रवाना किया गया।

आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055 अप) लालकुआं स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन अभी सिडकुल हाल्ट से आगे रेलवे माइलस्टोन नंबर 13/2 के पास ट्रैक से गुजर रहे हाथी से टकरा गई। मौके पर हाथी और उसके बच्‍चे की मौत हो गई। जिससे ट्रैक जाम हो गया। हादसे का बाद आगरा फोर्ट को सिडकुल हाल्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। इस दौरान काशीपुर- कासगंज पैसेंजर ट्रेन को ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन पर ही रोक लिया गया। बड़ी मुश्किल से ट्रैक खाली नहीं होने के चलते पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन से वापस काशीपुर रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।