उत्तराखंड: corona uapdate आज 2935 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, देखिये अपने जिले में कोरोना का हाल

खबर शेयर करें

देहरादून: Corona Update Uttarakhand- उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को उत्तराखंड में 5606 कोरोना पॉजिटिव केस आये जबकि 71 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अच्छी खबर यह है कि रविवार को उत्तराखंड में 2935 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे। अब उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 53612 पहुँच गया है।

रविवार को (Uttarakhand Health Buletin Today) उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 77, बागेश्वर में 34, चमोली में 223, चंपावत में 173, देहरादून में 2580, हरिद्वार में 628, नैनीताल में 436, पौड़ी गढ़वाल में 234, पिथौरागढ़ में 94, रुद्रप्रयाग में 186, टिहरी गढ़वाल में 248, उधम सिंह नगर में 567 और उत्तरकाशी में 126 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 23285 सैंपलों की जांच की गई जिसमें से 20657 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक बार फिर गढ़वाल मंडल में राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 2580 कोरोना मरीज मिले हैं। (Dehradun )देहरादून में हर दिन आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार जिले में 628 कोरोना मरीज मिले। पौड़ी में 234, टिहरी में 248, रुद्रप्रयाग में 186, उत्तरकाशी में 126 और चमोली में 223 कोरोना केस सामने आये है। वहीं बात करें कुमाऊं की तो यहां नैनीताल जिले में 436 कोरोना मरीज मिले जबकि ऊधमसिंह नगर में 567 का टॉप पर रहा।इसके अलावा पिथौरागढ़ में 94, अल्मोड़ा में 77, बागेश्वर में 34 और चंपावत में 173 कोरोना मरीज मिले है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखण्ड में 4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में रविवार को 24 घंटे के अंदर 71 मरीजों की मौत हुई है। रविवार को 5606 नए कोरोना केस आने के बाद अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या भी 53612 हो गई है। वहीं रविवार को 2935 मरीजों को ठीक होकर अपने घर लौटै। अभी तक प्रदेश में 1 लाख 91 हजार 620 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से एक लाख 31 हजार 144 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 2802 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।