उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- उत्तराखंड बोर्ड की 12 परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, लिया ये फैसला

खबर शेयर करें

Pahad prabhat News Uttarakhand: उत्तराखण्ड प्रदेश में 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश शिक्षा विभाग के सचिव एवं अधिकारियों के साथ बैठक की । उक्त बैठक के दौरान 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिगत , केंद्र द्वारा राज्यों को दिए गए दोनों विकल्पों पर विस्तृत चर्चा की । प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए , प्रदेश सरकार स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों से विचार – विमर्श एवं परामर्श कर शीघ्र ही बोर्ड परीक्षाओं के संचालन हेतु निर्णय लेगी ।

परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराने के लिए करीब 500 परीक्षा केंद्र और बनाए जाएंगे। वर्तमान में कुल 1385 परीक्षा केंद्र हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद कुमार पांडेय ने सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराने पर भी चर्चा की गई। परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान बोर्ड परीक्षा, परीक्षा केंद्र और पर और कॉपियां जाचंने की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की सुरक्षा पर भी बात हुई। इसमें शिक्षकों को ड्यूटी से पहले कोविड वैक्सीन लगाने पर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं की परीक्षा जून के अखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। इस बार परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव टाइप कराने की बात भी कही जा रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।