उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- एक ही परिवार के सात लोगों ने खाया जहर, कार में मिली 7 लाशें

खबर शेयर करें

Dehradun News: पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले एक ही परिवार के सात लोगों ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। सभी के शव एक देहरादून नंबर की कार में मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर-27 स्थित मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार छह लोगों को तत्काल सेक्टर-26 के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक व्यक्ति घर से बाहर निकलकर तड़प रहा था, जिसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में ले जाया गया। सभी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसे भारी नुकसान हुआ। कारोबार में विफलता और आर्थिक संकट के चलते पूरा परिवार कर्ज में डूब गया था।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हिमाद्रि कौशिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।