उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-अब आवश्यक कार्यो के लिए जारी होंगे ई-पास, 25 तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: प्रदेश में राज्य सरकार ने एक सप्ताह का कोविड कफ्र्यू आगे बढ़ा दिया है। अब 25 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कफ्र्यू लागू रहेगा। जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियान ने कहा कि कोराना की चेन तोडऩे के लिए 14 दिन का समय जरूरी है। इसलिए जब दूसरे फेज का कोविड कफ्र्यू लागू होगा तो कोराना के आंकडों में गिरावट देखने को मिलेगी।

उनियाल ने कहा कि सख्ती के साथ ही दूसरे फेज का कोविड काफ्र्यू लागू होगा। शादियों में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोराना की आरटीपीसीआर नेगिटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। अब आवश्यक कार्य पडऩे पर ई- पास लागू किया जाएगा। जिससे आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलने पर लोगाों को परेशानी न होग। कई बार देखने में आया है कि डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय चैकिंग तो नहीं हो रही है, लेकिन जब लोग अंतिम संस्कार कर वापस आ रहे है या कोई किसी के निधन पर पर शामिल होने जा रहा है तो उसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में ई पास लागू किया जाएगा। आ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। जिसके बाद कोविड कफ्र्यू को लेकर कई नये नियम आ सकते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।