उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-उत्तराखंड 12वी की बोर्ड परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी, पढ़िये पूरी खबर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षाओं को रद्द किए जाने को लेकर आज नया आदेश जारी किया गया है। इसके लिए शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कक्षा 12वी की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित करते हुए 1 जून 2021 को परिस्थितियों के पुनः मूल्यांकन आकलन करते हुए नवीन तिथियों की घोषणा प्रथक से किए जाने के जो पूर्व में निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया है।

जानकारी देते हुए शिक्षा सचिव ने बताया कि कक्षा 12वीं के बोर्ड के परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदंड अलग से तैयार किए जाएंगे यदि कोई भी अभ्यर्थी इन मानदंडों से दिए गए अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो वह उत्तराखंड बोर्ड द्वारा तय समय कराई जाने वाली आवेदन कर सकता है।

Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।