उत्तराखंड: (Big News)- छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में यलो अलर्ट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather; प्रदेश में अभी बारिश जारी रहेगी। ऐसे में लोगों को सावधानीपूर्वक यात्राएं करने की निर्देश दिये गये है। कई जिलों से लगातार मूसलाधार बारिश होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। आगे पढ़िए…

हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।