नैनीताल : नंदा-सुनंदा महोत्सव में रोती मिली 10 वर्षीय बच्ची, ऐसे मिले परिजन

खबर शेयर करें

नैनीताल। माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके नाना-नानी से मिलाया।

महोत्सव के दौरान कमला (10 वर्ष) एक महिला को अकेली और रोती हुई मिली। महिला ने बच्ची को तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया गया।

अनाउंसमेंट के बाद कुछ समय में बच्ची के नाना-नानी, निवासी विद्या, हल्द्वानी, पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। पुलिस ने पहचान और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बच्ची की पहचान के लिए आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया। बच्ची के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने नैनीताल पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट बोले, मैं किसी गैंग से नहीं,बल्कि वॉलीबॉल का नेशनल खिलाड़ी हूँ...

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।