हल्द्वानी :(बड़ी खबर )- भारी बारिश अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे नैनीताल जिले के सभी स्कूल

haldwani News :निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.09.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 26.09.2026 को RED ALERT की चेतावनी जारी की गई है जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी./घंटा) चलने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 26.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 26.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं), एवं समरत आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक / शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नही होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समरत शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी
केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

















