अल्मोड़ा: संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, ज्वारनैडी और जलना का दबदबा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में 23 और 24 सितंबर को श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ, डोल आश्रम, अल्मोड़ा में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खंड संयोजक डॉ. संजय दत्त भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान संस्कृत नाटक, समूह नृत्य, समूह गान, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण और वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 23 सितंबर को कनिष्ठ वर्ग तथा 24 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

कनिष्ठ वर्ग में ये रहे विजेता

नाटक में रा. इ. का. ज्वारनैडी, समूह गान में डोल आश्रम अल्मोड़ा, समूह नृत्य में रा. बा. इ. का. जलना, आशुभाषण में रा. इ. का. शहर फाटक, वाद-विवाद में रा. बा. इ. का. जलना तथा श्लोकोच्चारण में डोल आश्रम अल्मोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात

वरिष्ठ वर्ग में जलना का दबदबा

वरिष्ठ वर्ग में नाटक का प्रथम स्थान रा. बा. इ. का. जयंती, समूह गान रा. इ. का. गंगानगर, समूह नृत्य रा. बा. इ. का. जलना, आशुभाषण रा. बा. इ. का. जलना, वाद-विवाद रा. बा. इ. का. जलना तथा श्लोकोच्चारण में रा. इ. का. गंगानगर ने स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा त्रिलोक सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि आरएसएस विभाग प्रचारक अल्मोड़ा कमल तथा मार्गदर्शिका खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : नंदा-सुनंदा महोत्सव में रोती मिली 10 वर्षीय बच्ची, ऐसे मिले परिजन

वहीं, समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड गोविंद सिंह कुंजवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कपिलेश्वरानंद जी महाराज ने की। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।