हल्द्वानी : इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित से की शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत एवं जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मजदूर वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इंटक के नवनियुक्त पदाधिकारी श्रमिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत एवं जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाना, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना और संगठन को जिले के प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए सभी श्रमिक संगठनों एवं साथियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।

इस दौरान दीप चंद्र पाठक, विनय अग्रवाल, हिमांशु जोशी, हरभजन भुल्लर, रवि बिष्ट, रोहित मिश्रा, गिरीश पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।