रामनगर : कैंटर में छिपाकर ले रहा था अवैध लीसा, धारी का प्रेम सिंह गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रामनगर। नैनीताल जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद लीसा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को कोतवाली रामनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध लीसा सीताबनी रोड की ओर से आने वाला है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार ने पुलिस टीम को रवाना किया और वन विभाग को भी सूचना दी।

Ad

इसके बाद टेढ़ा स्थित वन बैरियर पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान कैंटर संख्या UK18CA-9562 वहां पहुंचा। टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर 390 टीन अवैध लीसा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की बेटी शिवानी बनी भारतीय सेना में कैप्टन, 2 साल पहले हासिल किया था कमीशन

पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रेम सिंह (39) पुत्र स्व. टीकम सिंह, निवासी च्यूटीगाढ़, धारी, नैनीताल बताया। पुलिस ने कैंटर को भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : नंदा देवी महोत्सव: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में डीएम ने किया अवकाश घोषित

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR दर्ज करते हुए भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/52 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में वन संपदा के अवैध कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।