उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- रामनगर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने की आत्महत्या, बुझ गया इकलौते घर का चिराग

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Ramnagar:खबर रामनगर से आ रही है। देर रात एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फत्र्याल ने देर रात करीब दो बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों को इसकी खबर लगी तो वह गौरव को लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छोई निवासी यशवंत फत्र्याल के इकलौते पुत्र गौरव वर्ष 2016 में रामनगर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है। गौरव की मौत से छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।