उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में फैला करंट, 15 मौत…

खबर शेयर करें

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैले से 15 लोगों की मौत हो गई है। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर मौजूद थे। आगे पढ़िए…

बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंचने की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।