उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, कुमाऊं के पांच जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें

 Haldwani News: मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी कहर बनकर बरसी। नदी- नाले उफान पर आ गए, जहां-तहां जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुमाऊं की 81 समेत प्रदेश में 125 सड़कें बंद हो गई हैं।मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट के चलते बृहस्पतिवार को कुमाऊं में चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में पहली से 10वीं तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।