हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर भेंट की।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए उनकी वीरता और देशभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने वीरांगना भावना गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Ad Ad


मुलाकात के दौरान सांसद ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के समाधि स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर शहीद स्थल पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 29 पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 29 पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।