उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- प्रदेश में इस दिन तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानें खुलने की टाइमिंग में हुआ बदलाव

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। सोमवार को सरकार के प्रवक्ता वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अब 1 जून तक कोरोना कफ्र्यू रहेगा। इसके अलावा जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें अब 7 बजे की जगह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी। जबकि राशन की दुकानें 28 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेगी। इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों से विचारविमर्श करने के बाद कोरोना कफ्र्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएम के निर्देश पर प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों से विचार-विमर्श के बाद 1 जून तक कफ्र्यू बढ़ाया गया है। उन्होंने ने बताया कि अब दूध, सब्जी, मीट, मछली और अन्य जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें अब सुबह 7 से 10 की जगह 8 से 11 बजे तक खुलेगीं। इसके अलावा राशन की दुकानें अब 28 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेगी। इस दौरान लोग जरूरी सामान और राशन खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।