उत्तराखंड: गजब का फेसबुक हैकर, यहाँ भाजपा नेत्री की दिल्ली से दिखा दी कॉग्रेस में जॉइनिग

खबर शेयर करें

आज तक अपने हैकरों द्वारा फेसबुक आईडी हैक करने की खबरें सुनी होगी। वही लोगों को लाखों आ चुना लगाने की खूब खबरें पढ़ी होगी। उत्तराखंड में साइबर क्राइम अपने चरम पर है।लेकिन रामनगर में हैकरों ने गजब ही कर डाला, एक भाजपा नेत्री को कॉग्रेस में दिखाकर खलबली मचा दी। जब इसकी जानकारी बीजेपी नेत्री को मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार रामनगर की भाजपा नेत्री व महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। हैकर ने राजनीतिक छवि खराब करने के लिए लोहनी की ज्वाइनिंग दिल्ली में कांग्रेस में दिखा दी। लोहनी ने कोतवाल अबुल कलाम को बताया कि शुक्रवार शाम को हेकर ने उनकी फेसबुक आइडी हैक कर ली। शनिवार को हैकर ने सुबह भाजपा से लेफ्ट दिखाकर कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में उनकी ज्वाइनिंग दिखा दी। फेसबुक में कांग्रेस पार्टी में जाने की पोस्ट देखकर कई लोगों ने उन्हें फोन कर सच्चाई पूछी। लोगों के फोन आने पर ही उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई।

इस पर लोहनी ने बताया कि कुछ दिनों से उनके विरोधी साजिशन इंटरनेट मीडिया में एकतरफा सूचनाएं फैलाई जा रही है। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने का विरोधी द्वारा प्रयास हो रहा है। लोहनी ने स्थानीय कुछ लोगों पर शक जताते हुए तहरीर दी गई है। कोतवाल कलाम ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।