उत्तराखंड: आज मिले 4368 कोरोना केस, देहरादून और हरिद्वार में बेकाबू हुए हालात

खबर शेयर करें

देहरादून: आज उत्तराखंड एक बार फिर कोरोना बम फूटा। हर दिन हजारों केस सामने आ रहे है। आज 4368 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि 44 लोगों की मौत हुई है। एक बार फिर गढ़वाल मंडल में कोरोना हावी रहा।

प्रदेश में 4368 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। आज प्रदेश में 44 कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा देहरादून में 1670 और हरिद्वार में 1144 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि नैनीताल में 438 और उधमसिंह नगर में 200 पॉजिटिव केस मिले। जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 151801 हो गई है। वही अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2146 हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।