नाश्ता छोड़ने की आदत बदलें, रोज खाएं प्रोटीन से भरपूर वेज सलाद

खबर शेयर करें

Vegetarian Salad Protein Rich: अगर सुबह का नाश्ता पौष्टिक और संतुलित हो तो दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से की जा सकती हैअपनी डाइट में ज्यादा प्रोटीन और फाइबर शामिल करना चाहते हैं, उनके लिए एक हेल्दी वेज सलाद सबसे अच्छा माना जाता है. इसको आप कभी भी आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है. नाश्ता दिन के सबसे जरूरी मील में से एक माना जाता है इसलिए इसको अनहेल्दी रखने की जगह पर आप हेल्दी बनाकर रख सकते हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग स्किप कर देते हैं. जल्दी में सिर्फ चाय-बिस्किट खाकर ही चले जाते हैं, लेकिन ऐसा आपको नहीं करना है, आइए आज आपको बताते हैं कि टेस्टी और हेल्दी वेज सलाद को घर पर कैसे बनाकर खा सकते हैं.

अगर आप घर पर टेस्टी और हेल्दी वेज सलाद को बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो देना है और फिर इसके बाद काट लेना है बारीक-बारीक करके. बड़े बाउल में उबले हुए चने या स्प्राउट्स को भी डाल देना है और फिर इसके बाद इसमें खीरा, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज डालकर अच्छी तरह से आपको मिलाने के लिए रख देना है. इसमें स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा चाट मसाला को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. आधे नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स आपको कर लेना है. और फिर इसके बाद आपको बारीक कटी हुई धनिया पत्तियों को भी डाल देना है. स्वादिष्ट और हेल्दी वेज सलाद अब आपकी बनकर तैयार है, इसलिए खाना काफी ज्यादा टेस्टी होता है. नाश्ते में आप इसको कभी भी बनाकर खा सकते हैं. इसको बनाना भी काफी ज्यादा आसान होता है, इसमें आपको ज्यादा कुछ चीजों की भी जरूरत नहीं होती है. ये खाने में भी टेस्टी होता है और साथ ही साथ इससे आपकी फिटनेस हमेशा बनी रहती है. इसके अलावा सलाद में बहुत ज्यादा नमक, चाट मसाला या तैयार ड्रेसिंग को डालने से बचना चाहिए, वरना ये स्वाद को काफी ज्यादा बिगाड़कर रख देती है.

Ad

टेस्टी और हेल्दी वेज सलाद के लिए सामग्री

बले हुए चने या मूंग स्प्राउट्स
खीरा
टमाटर
गाजर
शिमला मिर्च
प्याज
धनिया पत्ती
नींबू
काला नमक
थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर
चाट मसाला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।