Uttarakhand News: (बड़ी खबर)-अब बिना निगेटिव रिपोर्ट के मिलेगा पहाड़ी जिलों में प्रवेश, रात 9 बजे तक खुलेगीं बाजार

खबर शेयर करें

Uttarakhand Covid Curfew: एक बार फिर उत्तराखंड में कोविड कफ्र्यू एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही कई छूट भी दी गई हैं। जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि अब राज्य के मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा राज्य में बाजार खुलने का समय सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक कर दिया गया है। सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी कर दी है

गौरतलब है कि इससे पहले बाजार खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक था। इसके अलावा वाटर पार्क, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हवाई यातायात में भी छूट दी गई है, जिन व्यक्तियों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली हैं, उन्हें हवाई मार्ग से उत्तराखंड आने की अनुमति दी गई है। कोविड कफ्र्यू के शेष प्रविधान वही रहेंगे, जो वर्तमान में लागू हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।