Rishabh Pant Birthday: ऋषभ पंत के बर्थडे पर उर्वशी रौतेला ने दिया फ्लाइंग किस! यूजर बोला ये तो नहा धो के पीछे पड़ गई है…

खबर शेयर करें

Urvashi Rautela Vs Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत 4 अक्टूबर 2022 को 25 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर एक ऐलान किया है। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि धमाल भी वहीं होगा, कमाल भी वहीं होगा, 29 सितंबर नहीं, 4 अक्टूबर को होगा।

इससे पहले उर्वशी ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने सिर्फ हैप्पी बर्थडे (जन्मदिन मुबारक) लिखा था। साथ ही बैलून वाली इमोजी भी पोस्ट की थी। हालांकि, उन्होंने किसे बर्थडे विश किया है, पोस्ट में इसका उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया था। उनकी यह पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। लोग अंदाज लगाने लगे कि उर्वशी रौतैला ने शायद ऋषभ पंत को जन्मदिन की बधाई दी हो। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फ्लाइंग किस दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे। हालांकि उन्होंने ऋषभ पंत का नाम नहीं डाला है और न ही उन्हें टैग किया है। लेकिन फैंस का मानना है कि यह बर्थडे विश ऋषभ पंत के लिए ही है। वह कमेंट लगातार पंत का नाम लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: (गजब ठैरा बल)- स्मैक तस्कर निकला कनिष्ठ सहायक, अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग में है तैनात…

इस वीडियो के कमेंट में उर्वशी रौतेला को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्रिकेट वाला लड़का नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा- ये तो नहा धो के पीछे पड़ गई है ऋषभ पंत के। वहीं शुभम शर्मा नाम के यूजर ने लिखा- कुछ तो गड़बड़ है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कितना फेम चाहिए दीदी ऋषभ से। एक यूजर ने ऋषभ पंत को मेंशन करते हुए लिखा- पिघलना नहीं है भाई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: भाजयुमो नगर मंत्री के होली कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कह रही हैं, ‘धमाल भी वहीं होगा, कमाल भी वहीं होगा, 29 सितंबर नहीं, पर 4 अक्टूबर को होगा। नमस्कार, मैं उर्वशी रौतेला। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आ रही हूं आपके अपने शहर अहमदनगर में, जहां होगा डांडिया का धमाल।’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page