उत्तराखंड से बड़ी खबर, कोरोनाकाल में IAS सविन बंसल को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

Uttarakhand news: प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। नए मानव संसाधन के प्रशिक्षण व पूर्व से कार्यरत मानव संसाधन के पूर्व प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग के लिए सविन बंसल को अपर सचिव उत्तराखंड शासन का स्टेट लेवल नोडल ऑफिसर ऑफ कोविड- रिलेटेड ट्रेनिंग का दायित्व दिया गया है। इस नई जिम्मेदारी के बाद बंसल प्रदेश में कोविड- 19 से संबंधित समस्त प्रशिक्षण ओं के संचालन एवं समीक्षा से संबंधित सभी कार्य देखेंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।