सोमेश्वर: आप प्रत्याशी हरीश आर्य ने तेज किया प्रचार, भाजपा-कॉग्रेस के कार्यों पर खड़े किये सवाल…

खबर शेयर करें

SOMESHWAR NEWS: सोमेश्वर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरीश आर्य ने चुनाव के अंतिम दिनों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आप प्रत्याशी हरीश आर्य ताबड़तोड़ जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे है। आज उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा के काकड़ी घाट क्षेत्र के चौना, देहुली, डूंगरा, जनता, खान गांव में जनसम्पर्क किया। इस दौरा उन्होंने लोगों को आम आदर्मी पार्टी के कार्यों से अवगत कराया। हरीश आर्य ने बताया कि जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani:अपने काम और अपने नाम के आधार पर वोट मांगे भाजपा प्रत्याशी: प्रकाश जोशी

आप प्रत्याशी हरीश आर्य ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने पिछले 21 सालों में प्रदेश को लूटा है। आज आदमी पार्टी हर गरीब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि 300 यूनिट बिजली हर घर को निशुल्क को दी जाएगी। 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 का प्रतिमाह दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः वार्ड नंबर 37 में भाजपा के लोकसभा सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया जनसंपर्क…

आम आदमी पार्टी ने जनता की समस्याओं को समझते हुए अपनी 5 गारंटियां दी है जिसके अंतर्गत शिक्षा जो उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण मुद्दा है , इसके लिए अच्छे स्कूलों के साथ अच्छी शिक्षा व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अच्छे अस्पताल होंगे, जहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पलायन दर को रोकने के लिए रोजगार का सृजन किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली हर घर को निशुल्क को दी जाएगी। 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 का प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही सैन्य वर्ग की शहादत पर सम्मान सहायता राशि एक करोड़ रुपये के साथ रिटायर्ड सैनिकों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page