अल्मोड़ा : फर्जी लोन घोटाले में सोमेश्वर का दिनेश नेगी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे हाईप्रोफाइल फर्जी लोन घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें बैंक को चूना लगाने की शिकायत करने वाला वादी (शिकायतकर्ता) खुद ही इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने वादी समेत तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामले की शुरुआत 19 सितंबर 2025 को हुई थी, जब सोमेश्वर निवासी दिनेश सिंह नेगी ने खुद को पीड़ित बताते हुए अल्मोड़ा कोतवाली में एक तहरीर दी थी। दिनेश का आरोप था कि कुछ लोगों ने उसकी फर्म ‘जय गोलू ट्रेडर्स’ के नाम का गलत इस्तेमाल किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अल्मोड़ा का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर यूनियन बैंक की अल्मोड़ा शाखा से लाखों रुपये का लोन डकार लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी

मामले की परतें खोलनी शुरू कीं, तो पुलिस भी हैरान रह गई। जांच में सामने आया कि जिस दिनेश नेगी ने शिकायत दर्ज कराई थी, वह कोई पीड़ित नहीं बल्कि इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य हिस्सा था। बैंक से लोन पास कराने के लिए फर्म के नाम पर फर्जी कोटेशन, फर्जी बिल और दस्तावेज तैयार करने के इस खेल में वह बराबर का साझीदार था।

यह भी पढ़ें 👉  आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक डाक टिकट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने 19 मई 2026 को दिनेश सिंह नेगी निवासी: जैचोली, सोमेश्वर।, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी निवासी: लोअर माल रोड, अल्मोड़ा। और सुनील सिंह निवासी: बग्वाली पोखर, द्वाराहाट को गिरफ्तार किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।