रुद्रपुर:(बड़ी खबर)- सुखवंत आत्महत्या प्रकरण, इन 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: थाना आईटीआई क्षेत्र से जुड़े एक बड़े जमीन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें कथित धोखाधड़ी से परेशान होकर एक युवक ने हल्द्वानी के होटल में आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने कई प्रॉपर्टी डीलरों, जमीन विक्रेताओं व अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। आज पुलिस ने 26 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार पीड़ित परविन्दर सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा मंदिर फार्म, कोतवाली ऊधमसिंहनगर ने थाना आईटीआई में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने और उसके भाई सुखवंत सिंह ने बलवंत सिंह उर्फ काला व कुलवंत सिंह से बक्सौरा-कुंडा क्षेत्र की लगभग 7 एकड़ भूमि खरीदी थी। आरोप है कि बाद में विक्रेताओं ने बताया कि उक्त भूमि पहले ही काशीपुर स्थित प्रॉपर्टी डीलर अमरजीत सिंह, आशीष चौहान उर्फ पटवारी और कुलविंदर सिंह को बेची जा चुकी है और सौदा उन्हीं से करने को कहा गया।

इसके बाद पीड़ितों ने उक्त प्रॉपर्टी डीलरों से 6.84 एकड़ भूमि 34 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से खरीदने का सौदा तय किया। आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन 50 लाख रुपये लेकर पहुंचने के बावजूद विक्रेताओं ने रजिस्ट्री नहीं की और बाद में लगातार टालमटोल करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन दरों पर हो पुनर्विचार, हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने उठाई आवाज

परविन्दर सिंह के अनुसार, जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो रिश्तेदार सुखवंत सिंह पन्नू को मामला सुलझाने को कहा गया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने भी विपक्षियों से मिलीभगत कर बाजपुर रोड स्थित विमल कुमार के प्लॉट का 4 करोड़ 5 लाख रुपये में सौदा करा दिया। इस दौरान पीड़ितों ने आरोपितों के खातों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये तथा 2 करोड़ 80 लाख रुपये नकद दिए, कुल 3 करोड़ 82 लाख रुपये हड़प लिए गए।

आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम वापस की गई। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर सुखवंत सिंह ने 10 जनवरी 2026 की रात हल्द्वानी के देवभूमि होटल के एक कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: (गोरापड़ाव डकैती):यश सिडाना, अमनदीप, शिवराज व अफजल गिरफ्तार,तमंचे-कारतूस, नगदी और गाड़ियां बरामद

मृतक के भाई ने अमरजीत सिंह, दिव्या, रविंद्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, उसकी पत्नी, गिरवर सिंह, महीपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, विमल व उसकी पत्नी, देवेंद्र, राजेंद्र, गुरप्रीत सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवंत सिंह बक्सौरा, बिजेंद्र, पूजा और जहीर (गड्ढा कॉलोनी) सहित कई लोगों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।