अल्मोड़ा: चौखुटियां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लोकगायक सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी की पुत्रवधु पूजा ने की दावेदारी

खबर शेयर करें

Almora News: शासन ने शनिवार को इस सिलसिले में 11 नगर निगमों में महापौर और 43 नगर पालिका परिषदों व 46 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें महापौर समेत अध्यक्षों के 65 पद आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में नये दावेदार सामने आने शुरू हो चुके है। वहीं कई दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। पहाड़ में चौखुटियां नगर पंचायत सीट ओबीसी महिला घोषित हुई है। जिसके बाद सुर सम्राट स्व. लोकगायक गोपाल बाबू गोस्वामी की पुत्रवधु पूजा गोस्वामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अब यहां मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

बता दे कि पहली बार चौखुटियां में नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है। ऐसे में लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के परिवार से पूजा गोस्वामी ने दावेदारी से क्षेत्र में हलचल मचा दी है। निश्चित तौर पर पूजा को इसका फायदा मिल सकता है। चौखुटियां उत्तराखंड के सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी की जन्म भूमि है। जहां गोस्वामी परिवार की एक अलग ही पृष्टिभूमि है। अब उनकी पुत्रवधु पूजा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। स्व.गोपाल बाबू के बाद उनके सुपुत्र रमेश बाबू गोस्वामी ने लोकगायकी के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया। और समय-समय पर अपनी गायकी से अपने क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे में उनको फायदा मिल सकता है। फिलहाल पूजा ने अपनी दावेदारी पेश की है। लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने सभी लोगों से वोट और स्पॉट की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।