Uttarakhand Govt Job: इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, 13 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम के 391 पदों पर भर्ती निकल गई है। आवेदन 13 फरवरी से होंगे। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 13 फरवरी से चार मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जबकि शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि चार मार्च ही तय हुई है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एएनएम की भर्ती वरिष्ठता के आधार पर होगी और इसमें इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों का पालन अनिवार्य है। बोर्ड ने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पद भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। मेडिकल कॉलेजों के लिए 178 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन हुआ था। लेकिन महज 70 ने ही ज्वाइन किया। लिहाजा, खाली रह गई सीटों को अब वेटिंग से भरने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।