कोरोनाकाल में AIIMS में 700 पदों पर निकली भर्ती, इस वेबसाइट पर देखे पूरी डिटेल…

खबर शेयर करें

AIIMS Rishikesh Recruitment 2021M: अगर आप बेरोजगार है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्तियां निकाली है। संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विज्ञप्ति कुल 700 पद भरे जाने है। यह भर्ती तीन महीनों के लिए की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 500 बेड के कोविड केयर हॉस्पिटल में नियुक्त किया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जा रहा है। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 मई से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 मई, 2021 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ad

कुल पदों की संख्या- 700

यह भी पढ़ें 👉  Job Uttarakhand: वन विकास निगम में निकली 200 पदों पर भर्ती, 12वीं पास को मौका, 63,200 तक वेतन

नर्सिंग ऑफिसर स्टास नर्स ग्रेड- 300
जूनियर रेजिडेंट- 200
टेक्नीकल असिस्टेंट -100
सीनियर रेजिडेंट 100

आइये जानते है शैक्षणिक योग्यता-

नर्सिंग ऑफिसर स्टास नर्स ग्रेड- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा के साथ दो साल का कार्यानुभव न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में है, वे भी इसके लिए योग्य हैं।

जूनियर रेजिडेंट- एमबीबीएस की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
टेक्नीकल असिस्टेंट- अभ्यर्थी के पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी के साथ पांच वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के साथ आठ वर्ष का अनुभव है वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Job Uttarakhand: वन विकास निगम में निकली 200 पदों पर भर्ती, 12वीं पास को मौका, 63,200 तक वेतन

सीनियर रेजिडेंट – किसी भी मेडिकल पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर की डिग्री धारी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।