हल्द्वानी की बेटी शिवानी बनी भारतीय सेना में कैप्टन, 2 साल पहले हासिल किया था कमीशन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले की बेटी शिवानी नेगी ने भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नति हासिल कर जिले और हल्द्वानी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवानी नेगी, पुत्री नवीन सिंह नेगी, निवासी हल्द्वानी, को 18 सितंबर 2026 को भारतीय सेना की दक्षिणी कमान, पुणे में कैप्टन के पद पर पदोन्नति मिली।

शिवानी नेगी ने इससे पहले 17 सितंबर 2024 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर देश सेवा की जिम्मेदारी संभाली थी। महज दो वर्ष के भीतर कैप्टन के पद तक पहुंचना उनके सैन्य करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

सैन्य परिवार से रहा है नाता

शिवानी नेगी के परिवार की भी सैन्य पृष्ठभूमि रही है। उनके चाचा भारतीय सेना में मेजर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सैन्य परिवेश से प्रेरणा लेते हुए शिवानी ने भारतीय सेना में अपना करियर बनाया और अब कैप्टन के पद पर पदोन्नति हासिल कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

शिवानी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।