हल्द्वानी: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, पढ़ लीजिए काम की खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिलाधिकारी वंदना द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के स्थानों एवं आरक्षण और आंवटन के संबंध में त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रधान पदों, प्रमुख पदों, ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित किया जायेगा। आपत्तियों प्राप्त करते हुये उसका निस्तारण कर आरक्षण का अन्तिम प्रस्ताव निदेशालय पंचायतीराज उत्तराखण्ड देहरादून को उपलब्ध कराया जायेगा।

दिनांक 13 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन किया जाएगा, दिनांक 14 से 15 जून तक आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, दिनांक 16 से 17 जून, 2025 तक जिलाधिकारी द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा, दिनांक 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा और दिनांक 19 जून, 2025 को आरक्षण प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध करा दिये जाएंगे।

जिस किसी भी हितबद्ध व्यक्ति/व्यक्तियों को आरक्षण के अनन्तिम प्रस्तावों पर कोई आपत्ति हो, या (चाहे पूर्व मे उसकी कोई आपत्ति हो अथवा नही) प्रस्तावों के प्रदर्शन की उक्त अवधि में प्रस्तावित आरक्षण के विरूद्ध आपत्तियों खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात किसी भी आपत्ति को स्वीकार नही किया जायेगा। प्रकाशन की अवधि की समाप्ति के उपरान्त प्राप्त आपत्तियों को जिला पंचायतराज अधिकारी नैनीताल स्थित विकास भवन भीमताल कार्यालय में संकलित/एकत्रित कर प्रत्येक आपत्ति का जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निस्तारण किया जायेगा। यह आवश्यक नहीं होगा कि आपत्तिकर्ता को मौखिक सुनवाई का अवसर जब तक आवश्यक न हो, प्रदान किया जाये। इसके बाद 18 जून को आरक्षण के प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न, 16 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।