रामनगर: यहा टैंक में गिरने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: रामनगर में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर जाने के कारण एक चार वर्षीय बालक की दुःखद मौत हो गयी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला बम्बाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चोक के समीप निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणाधीन है जिसके टैंक में मलबा पड़ा हुआ था। बीते दो दिनों से बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया।

आज दोपहर साढ़े 12 बजे बॉबी खान के 4 वर्षीय बेटे अयान खान की जब ढूंढ मची तो उसकी बड़ी बहिन ने टैंक के समीप उसकी चप्पल देखी। टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गये। आनन फानन में अयान को टैंक से निकालकर संयुक्त चिकिसालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।