नवरात्रि पर धूम मचाने रिलीज हुआ तापसी पन्नू का ‘घनी कूल छोरी’ गाना, देखें VIDEO…

खबर शेयर करें

अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही हैं। अब उनकी फिल्म का न्यू सॉन्ग ‘घनी कूल छोरी’ रिलीज हो गया है।  एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ (Rashmi Rocket) का ‘घनी कूल छोरी’ (Ghani Cool Chori) गाने का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग के टीजर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया था. आज इस गाने को रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने को नवरात्रि स्पेशल गरबा थीम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वीडियो में अभिनेत्री पारंपरिक अवतार में बहुत खूबसूरत लग रही हैं साथ ही वो पारंपरिक गरबा डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो सॉन्ग को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अपने गरबा जूतों को पहनने का वक्त आ गया है।’ साथ ही उन्होंने गाने के बोल को भी कैप्शन में लिखा है।

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।