कालाढ़ूगी: नवाड़ सैलानी में दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के नवाड़ सैलानी ग्रामसभा के गुजरौड़ा, फतेहपुर में जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के वरिष्ठजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनेश कबडवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की।
भट्ट ने कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। इस दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प पर भी चर्चा हुई।

सुरेश भट्ट ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास को आगे बढ़ा रही हैं। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने के साथ ही क्षेत्र की अपेक्षाओं और सुझावों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रितु जोशी, तारादत्त कबडवाल, महेश जोशी, अंबादत्त भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, लोकमणि भट्ट, लक्ष्मण नेगी, पूर्व प्रधान राजेंद्र रावत, मोहन गोस्वामी, सुरेंद्र कबडवाल, रेवाधर कबडवाल, कैलाश कबडवाल, दीपक कबडवाल, संत राम, भुवन भट्ट, दलीप मेहरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन पांडे, भुवेंद्र जोशी, दीपक बोरा, कपिल जोशी, मुकेश भट्ट, निरंजन जोशी और मोहन नाथ गोस्वामी सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इसके अलावा दीपा कबडवाल, हेमा कबडवाल समेत अन्य गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।



















