उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-210 करोड़ के आरोप, बोली रेखा आर्य गिरधारी झूठा मैं सच्ची गोल्ज्यू की कसम

खबर शेयर करें

अस्पताल में भर्ती मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखा पक्ष, पति पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने खुद पर 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति अर्जित करने को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठा बताया है। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उन पर शक है तो वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि उन पर दी गई तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पति गिरधारी लाल साहू की ओर से ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किए जाने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि वह गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कहती हैं कि ऑडियो बनावटी नहीं, बल्कि सच्ची है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी : कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने जताई जान को खतरे की आशंका, बोले—मुझे और मेरे बच्चों को मार देंगे

मंत्री ने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़े मामले पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरधारी लाल साहू की पहले से शादी होने की जानकारी नहीं थी। उनके मुताबिक, शादी के बाद उन्हें इस बात का पता चला था। उन्होंने बताया कि पारिवारिक लोगों के समझाने के बाद उस समय मामला शांत हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

रेखा आर्य के इन बयानों के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक ओर मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए जांच की चुनौती दी है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।