नैनीतालः यूपी नंबर की बाइक ने नैनीताल पुलिस के जवान को मारी टक्कर, आरोपी फरार

खबर शेयर करें

Nainital Accident News: इन दिनों नैनीताल में पर्यटन सीजन पीक पर चल रहा है। ऐसे में आज एक बाइक सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर आरोपी बाइक सवार फरार हो गया। वह दो लोगों को टक्कर मार गया।जहां एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को बारापत्थर में तैनात पुलिसकर्मी मनोज जोशी ने यूपी नं. की बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की। लेकिन वह भाग गए। जब पुलिसकर्मी ने बाइक से पीछा किया तो धामपुर बैंड के पास युवक ने अपनी बाइक से पुलिसकर्मी की बाइक पर टक्कर मार दी और फरार हो गए। टक्कर से पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. देवांशु पुनेठा ने बताया कि पुलिसकर्मी भर्ती किया गया है। जबकि दूसरा व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।