हल्द्वानी: राज कुमार को कुमाऊं मंडल सह संयोजक नियुक्त पर विधायक सुमित हृदयेश ने दी बधाई
Haldwani News: राज कुमार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा कुमाऊं मंडल सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उनकी कांग्रेस के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उनका यह कदम कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से आभार व्यक्त करते हुए राज कुमार ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार परगाई, संजू उप्रेती, शकील सलमानी, गोविन्द बगड़वाल, सौरभ भट्ट, मलय बिष्ट, हेमन्त साहू, शेरअली, सीमा भटनागर, हिमांशु जोशी, और गिरीश पांडेय ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह नियुक्ति निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी के डिजिटल अभियान को और प्रभावी बनाएगी।