ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में नहाते समय मेरठ के दो पर्यटक बहे, SDRF का सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली झूला पुल के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मेरठ से घूमने आए छह लोगों के समूह में शामिल एक महिला और एक पुरुष गंगा नदी में स्नान के दौरान संतुलन खोकर तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मेरठ से आए छह लोग सिंगटाली बाजार में अपनी कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में एक महिला और एक पुरुष अचानक संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते पानी में बह गए।

Ad Ad

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी की टीमें मौके पर पहुंचीं और गंगा नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी

बताया जा रहा है कि सभी छह लोग मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत हैं और छुट्टी होने के चलते ऋषिकेश घूमने आए थे। गंगा में बहने वालों की पहचान ऋतु (30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी निवासी मेरठ तथा नरेश उपाध्याय (42) निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है।पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। SDRF और पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का मीडिया हब: 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।