लालकुआं: प्रचार के अंतिम में हरदा ने लगाया पूरा जोर, यूथ कांग्रेस ने कही ये बड़ी बात…

खबर शेयर करें

 LALKUAN NEWS: पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड में रोड शो किया। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ का रावत ने अभिवादन स्वीकार करते हुए वोट की अपील की। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी के पास एकत्र हुए। यहां से वह कांग्रेस पार्टी और हरीश रावत के नारों की गूंज के साथ उन्हें लेकर तीन पानी की ओर निकले।

 मोटाहल्दु, हल्दूचौड, होते हुए लालकुआं तक पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि हरीश रावत जी की एकतरफा जीत है। यहां की जनता उन्हें विधायक के साथ भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वह यह मौका अपने हाथ से किसी हाल में जाने ना दें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रावत जी के विधायक और मुख्यमंत्री बनते ही लालकुआं क्षेत्र की सारी समस्याओं का निराकरण होगा। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।