सोमेश्वर: डिगरा जिला पंचायत सीट पर कुंदन भंडारी की बंपर जीत, बोले- यह जनता के विश्वास की जीत

खबर शेयर करें

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में सोमेश्वर क्षेत्र के डिगरा जिला पंचायत सीट से कुंदन भंडारी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से हराते हुए बंपर जीत हासिल की। कुंदन की इस जीत ने क्षेत्र में उनके जनाधार और लोकप्रियता की मजबूत छवि को और भी निखार दिया है।

जीत के बाद कुंदन भंडारी ने क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की एकजुटता, विश्वास और उम्मीदों की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।