KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है। एलन ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 21 गेंदों पर अर्धशतक ठोका और इसके बाद भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। फिन शतक लगाने से चूक गए और उन्होंने 35 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
एलन ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के जड़े और इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ली है। एलन आईपीएल 2026 में पिछले कुछ मैचों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इससे पहले वे दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 47 गेंदों पर शतक जड़ चुके थे। अब 93 रनों की पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।
IPL में एक पारी में 10+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।