Uttarakhand: शिक्षकों को स्कूल बुलाया तो होंगी ये बड़ी कार्यवाही, पढ़िये पूरा आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून: आज शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुन्दरम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में कोविड -19 के संक्रमण की दूसरी लहर के रोकथाम के दृष्टिगत विद्यालयों को शासनादेश संख्या 68 / यू 0 एस 0 डी 0 एम 0 ए 0 / 792 ( 2020 ) दिनांक 20 अप्रैल , 2021 द्वारा पुनः बंद किया गया है , जिसके फलस्वरूप विद्यालयों में शिक्षण कार्य ऑनलाईन / अन्य संचार माध्यमों से किया जा रहा है । संज्ञान में आया है कि ऑनलाईन शिक्षण कार्य हेतु शिक्षकों को विद्यालयों में उपस्थित होने हेतु बाध्य किया जा रहा है , जिससे कोविड -19 के अन्तर्गत जारी दिशानिर्देशों के उल्लंघन होने की सम्भावना है । वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि ऑनलाईन शिक्षण हेतु शिक्षकों को घर से अध्यापन कार्य कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सम्बन्धित विद्यालय सुनिश्चित करें , ताकि संकमण की संभावना को न्यूनतम किया जाय।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।