बड़ी खबर उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा व अन्य परीक्षाओं की गाइडलाइन जारी, पढ़िये पूरा आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में होने वाली आगामी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा व अन्य परीक्षाओं के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। किसी भी राज्य से उत्तराखंड में परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को आर्टिफिशियल नेगेटिव रिपोर्ट बॉर्डर चेक पोस्ट पर दिखाया जाना अनिवार्य नहीं होगा। परंतु परीक्षार्थी द्वारा संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से दिखाए जाने पर बॉर्डर चेक पोस्ट से उत्तराखंड आने के लिए परीक्षार्थी व अभिभावक को अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा जो परीक्षार्थी कंटेनमेंट जोन से आएंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र तक परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाने के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर जाकर परीक्षा देकर वापस आने की अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा उन परीक्षार्थियों का आरर्टी पीसीआर टेस्ट करने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जारी आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।