HEALTH TIPS: रोजाना सुबह खाएं भीगी हुई किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये फायदे…

खबर शेयर करें

HEALTH TIPS: ड्राई फ्रूट्स और नट्स न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं और इसलिए ही इन दोनों चीजों को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. वहीं साधारण सी दिखने वाली किशमिश भी गुणों का खजाना है और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. किशमिश का इस्तेमाल घर में बनने वाले कई डेजर्ट जैसे खीर, सेवई, हलवा आदि में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. रोजाना सुबह पानी में भीगी हुई किशमिश खाई जाए तो सेहत को ही नहीं बल्कि आपकी स्किन और बालों को भी कई फायदे मिलते हैं.

  • न्यूट्रिशन वैल्यू के मामले में किशमिश काफी रिच है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन बी-6, मैग्नीज, आयरन, पोटैशियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं पानी में भिगोकर खाने से इसका सेहत को ज्यादा फायदा मिलता है. तो चलिए जानते हैं. किशमिश में कई एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और रोजाना भिगोकर इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है, जिससे मौसमी बीमारियों, फ्लू आदि से बचाव होता है.
  • किशमिश में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन से हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद होती है और शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती. जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं उन्हें रोजाना सुबह किशमिश का सेवन करना चाहिए. किशमिश में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में कारगर है और इस तरह से यह आपके दिल को भी दुरुस्त रखती है.
  • रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से पाचन में सुधार होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है. इससे आप अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं.
  • रोजाना सुबह थोड़ी सी भीगी हुई किशमिश या फिर इसका पानी पीने से वेट लॉस में हेल्प मिलती है. इसलिए जो लोग वेट कंट्रोल जर्नी पर हैं वो सुबह को भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं. हालांकि ज्यादा किशमिश से वजन बढ़ सकता है.
  • किशमिश में मौजूद तत्व त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में सहायक हैं. इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बे, दूर होते हैं. भिगी हुई किशमिश खाने से कोलेजन बूस्ट होता है, जिससे स्किन ग्लोइंग व जवां बनी रहती है.
  • किशमिश में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से आपकी बोन हेल्थ में सुधार होता है. स्ट्रॉन्ग बोने के लिए सुबह भीगी किशमिश खाना फायदेमंद रहता है.
  • सुबह भीगी हुई किशमिश खाना या फिर इसका पानी पीना आपके लिवर के लिए बेहद फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसके सेवन से लिवर डिटॉक्सीफाई होता है.
  • भिगी हुई किशमिश खाने से आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी. दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए डाइट में किशमिश शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है.
  • किशमिश में मौजूद तत्व फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इससे आपकी त्वचा हेल्दी बनी रहती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है
  • किसी भी चीज की एक सीमित मात्रा लेना जरूरी होता है और यही रूल किशमिश पर भी लागू होता है. किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है, इसलिए हाई ब्लड शुगर वाले इसे खाली पेट खाने से बचें. वहीं रोजाना 5 से 10 किशमिश काफी होती हैं. इससे ज्यादा किशमिश खाने से बचना चाहिए.
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।