HAPPY DIWALI: पटाखें जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लापरवाही न पड़ जाय भारी…

HAPPY DIWALI: दिपावली मेें पटाखें जला रहे है तो बच्चों और बुजुर्गों को दूर ही रखें। आतिशबाजी के समय बड़े भी लापरवाही करते हैं। ऐसे में आतिशबाजी से पहले सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कर लें। साथ में पानी, बालू से भरी बाल्टियां रखें ताकि जरूरत आग आदि से बचाव किया जा सके।
इन बातों का रखें ध्यान-
पटाखे जलाते समय दो बाल्टी पानी और एक मग साथ जरूर रख लें।
झुलसी हुई जगह को साफ पानी से धो दें।
कोई भी मरहम, टूथ पेस्ट या बर्फ की सिकाई न करें।
पानी से धोने के बाद मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
माचिस से पटाखे न जलाएं ।
बच्चे जब अनार, पटाखे जला रहे हों तो बड़े साथ रहें।
बच्चे दीपावली के बाद बारूद एकत्र कर जला देते हैं। इससे भी धमाका होने से झुलसने की आशंका रहती है।
बच्चों को बड़ों के सामने ही पटाखे जलाने दें।
आंख में किसी तरह की चिंगारी चले जाए या झुलस जाए तो सबसे पहले आंखों को आरओ के पानी से धो लें।
आतिशबाजी के धुएं से आंख में एलर्जी, खुजली, जलन हो सकती है।






















